Government of India
Accessibility Options

LAKSHMIBAI NATIONAL INSTITUTE OF PHYSICAL EDUCATION

(Deemed to be University)
Department of Sports, Ministry of Youth Affairs & Sports, Government of India

Ministry Logo

PRESS CLIPPING

प्रेस हेतु आमंत्रण (Media Invitation)

नेशनल कॉन्क्लेव – स्पोर्ट्स इकोसिस्टम फॉर ट्रेनिंग अपग्रेडेशन (सेतु 2026) - 23–24 जनवरी 2026

एलएनआईपीई, ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय महत्व के दो दिवसीय कार्यक्रम “सेतु 2026” का आयोजन दिनांक 23 एवं 24 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह कॉन्क्लेव देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में प्रशिक्षण अध्ययन, खेल विज्ञान, कोचिंग, स्किलिंग और फिजिकल एजुकेशन के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उद्घाटन सत्र में खेल प्रशिक्षण के विकास, खेल विज्ञान के नवाचार, राष्ट्रीय खेल नीतियों, प्रतिभा संबंधन, शारीरिक शिक्षा के भविष्य और स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने पर केंद्रित विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों एवं फोटो जर्नलिस्ट्स को सादर आमंत्रित करता है कि वे इस राष्ट्रीय आयोजन की व्यापक कवरेज कर इसे जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में सहयोग प्रदान करें। आपकी उपस्थिति एवं सहभागिता इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सार्थकता और प्रभावशीलता को और बढ़ाएगी।

उद्घाटन सत्र – 23 जनवरी 2026

मुख्य अतिथि (Chief Guest)श्रीमती श्रेयांशी सिंह, माननीय खेल मंत्री, बिहार सरकार एवं सचिव (खेल), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MYAS)
अतिविशिष्ट अतिथि (Distinguished Guests)
  • श्री हरि रंजन राव, IAS, सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार
  • डॉ. शौभन जैन, IRS, संयुक्त सचिव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MYAS), भारत सरकार
अध्यक्षता (Presided by)प्रो. कन्नन शर्मा, माननीय कुलपति, एलएनआईपीई, ग्वालियर
डॉ. यतेन्द्र कुमार सिंह, कुलसचिव, एलएनआईपीई, ग्वालियर
अन्य प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञ एवं पैनलिस्ट्स
देश के प्रमुख खेल वैज्ञानिक, प्रशिक्षक, पॉलिसी विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट विशेषज्ञ तथा शिक्षाविद कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 23 जनवरी 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे (दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन सत्र)
स्थान: मल्टीपरपज़ हॉल, एलएनआईपीई, ग्वालियर
News Clipping 1 News Clipping 2 News Clipping 3 News Clipping 4
WEBSITE IS UNDER MAINTENANCE: Some features might not work properly. |